रिपोर्ट : LegendNews
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, मांट ब्लॉक पहुँचीं AICC सचिव डॉ. अंजलि निम्बालकर
मथुरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के अध्यक्षता में आज संगठन सृजन अभियान के तहत मांट ब्लॉक की बैठक छारी में पी. एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव एवं मथुरा जनपद की मुख्य पर्यवेक्षक डॉ अंजलि निम्बालकर जी 'संगठन सृजन अभियान' के तहत जनपद मथुरा के चार दिवसीय दौरे पर हैं। अभियान के तीसरे दिन उन्होंने मांट ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक की और ब्लॉक व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया।
बैठक के दौरान डॉ. अंजलि निम्बालकर ने ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक कर व्यक्तिगत वार्ता (वन-टू-वन संवाद) की। उन्होंने संगठन के विस्तार, जमीनी स्तर की चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया।
सहयोगी कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सिंह एवं अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। जब तक हमारा जमीनी ढांचा मजबूत नहीं होगा, तब तक हम जनता की आवाज को मजबूती से नहीं उठा सकते। उन्होंने मांट ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़ें और उनके मुद्दों पर संघर्ष करें।
बैठक के अंत में संकल्प लिया गया कि मांट ब्लॉक में संगठन को हर स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया बैठक मैं उपस्थित कांग्रेस जनों में सर्वश्री हरिओम उपाध्याय अशोक शर्मा गंगा शरण दीक्षित पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि अप्रतिम सक्सैना करन निषाद बलवीर प्रधान टिंकू धनगर सत्यवीर करविंदर सिंह अशोक श्रीवास्तव दीपक दीक्षित ऋषि पाल सिंह ओम प्रकाश चौटाला खांचेर माल प्रधान भूप सिंह सतीश शर्मा राजेश कुमार नीरज कुमार राजेंद्र कुमार सहित आदि कांग्रेस जन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
- Legend News

Recent Comments