कर्नाटक में सूखे की स्थिति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट के ज़रिए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को विस्तृत पत्र भेजकर रराहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.
खरगे के मुताबिक़ सूखे के कारण बड़े पैमाने पर फ़सलों को नुकसान पहुंचा है और लाखों किसान परिवार प्रभावित हुए हैं.
उन्होंने बताया कि कर्नाटक सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ़) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ़) के तहत केंद्र से 3,705.30 रुपये करोड़ की सहायता मांगी है.
खरगे ने एक्स पर लिखा, कर्नाटक को राजनीतिक विचारों से प्रभावित हुए बिना, उसकी स्थिति और ज़रूरत के आधार पर पूरी गंभीरता से और जल्द से जल्द मदद दी जाए. राज्य के 31 लाख से ज़्यादा किसान परिवारों के सामने मौजूद परेशानी के बड़े स्तर को ध्यान में रखा जाए.
उन्होंने लिखा, "सूखे से राहत देना इंसानियत की ज़रूरत है और इसे केंद्र और राज्य के बीच राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखा जाना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द और संवेदनशीलता के साथ कदम उठाएगी और कर्नाटक को समय पर मदद देगी."
खरगे ने बताया कि इसी मांग को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा है.
उन्होंने एक्स पर पत्र साझा किया है, जिसमें सूखे की स्थिति के बाद केंद्र सरकार से राहत के लिए कुछ और मांगें भी रखी हैं.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).