चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने आज बुधवार को विधायकी से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं. बिश्नोई, हरियाणा की आदमपुर सीट से विधानसभा के सदस्य थे.

कुलदीप बिश्नोई ने मंगलवार को ट्वीट किया कि 4 अगस्त को 10.10 बजे वह भाजपा में चले जाएंगे। उन्होंने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है।

कुलदीप ने मंगलवार को ट्वीट किया कि 4 अगस्त को 10.10 बजे वह भाजपा में चले जाएंगे। उन्होंने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है। वह मंगलवार को विधायक के तौर पर चंडीगढ़ में इस्तीफा देंगे, ताकि उनका बेटा भव्य बिश्नोई भाजपा के टिकट पर आदमपुर उपचुनाव में उतर सके।

कल शाम को ही बिश्नोई ने आदमपुर स्थिति आवास पर समर्थकों के साथ बैठक की थी। उन्होंने भाजपा में शामिल होने को लेकर समर्थकों से सुझाव भी मांगे थे, जिसका सभी ने समर्थन किया। इसके बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि आदमपुर विधानसभा सीट ने 27 साल का वनवास काटा है और अब इसके वनवास खत्म होने का समय आ गया है।

Compiled By- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).