कैप्टन स्मित मच्छार ने हवा में अदम्य साहस दिखाया। उनकी बहादुरी की कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तारीफ की है। थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर कैप्टन स्मित मच्छार, क्रू और उन सभी लोगों को सलाम किया, जिन्होंने हमले के दौरान असाधारण साहस और सूझबूझ दिखाई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कीमती जानें बचाने में मदद की। खरगे ने कैप्टन स्मित के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना भी की।
खरगे के इसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए शशि थरूर ने कैप्टन की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह खरगे और पूरे देश के साथ मिलकर कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हैं। थरूर के मुताबिक, कैप्टन ने 174 लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उन्होंने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की। 
बीच हवा में को-पायलट ने किया हमला
कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट हैं। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि उसने विमान को क्रैश करने की कोशिश भी की। हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका काफी खून बहने लगा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। बेहोश होने या पूरी तरह असमर्थ होने से पहले उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। 
कॉकपिट में पहुंचे यात्री और क्रू
दरवाजा खुलने के बाद यात्री और दूसरे क्रू मेंबर कॉकपिट में पहुंचे। उन्होंने हमलावर पर काबू पा लिया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। कैप्टन स्मित की सूझबूझ और साहस ने विमान में सवार 174 से अधिक लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).