पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत, विदेश यात्राओं से परहेज और सोना नहीं खरीदने की अपील की है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल ने कहा है कि IPL को तुरंत बंद कर देना चाहिए। 
क्या कहा भूपेश बघेल ने
सोशल मीडिया एक्स पर भूपेश बघेल ने लिखा- प्रधानमंत्री जी, आईपीएल को तुरंत बंद कर दीजिए। इससे हजारों लोगों का स्टेडियम आना जाना बंद होगा। बहुत ईंधन बचेगा। विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान भी रुक जाएगा। सट्टा भी रुकेगा। इधर संघ के कार्यकर्ता भी सटोरिए बनने लगे हैं। वे भी रुकेंगे। करना चाहेंगे सर।
दीपक बैज ने भी बोला था हमला
भूपेश बघेल से पहले दीपक बैज ने भी पीएम मोदी की अपील पर हमला बोला था। दीपक बैज ने कहा था कि पीएम मोदी की अपील के कारण छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरा मची हुई है। पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के लिए इस तरह की अपील का मायाजाल रचा था।
रायपुर में भी हुए हैं आईपीएल के मैच
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी आईपीएल के दो मैच हुए हैं। आईपीएल का मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे थे। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दोनों मैच कराए गए थे। 
पीएम मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- IPL बंद कर देना चाहिए
उन्होंने कहा- आईपीएल बंद होने से लोगों स्टेडियम नहीं आएंगे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी बोला था हमला
छत्तीसगढ़ में पीएम की अपील का असर
पीएम मोदी की अपील का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। इसके साथ ही मंत्री और अधिकारियों के भी काफिले में कटौती की गई है। आम लोग के बीच भी पीएम मोदी की अपील का असर दिखाई दे रहा है। हाल ही में नारायणपुर में एक पुलिसकर्मी ने कहा था कि पीएम मोदी की अपील के बाद वह अपनी बारात बैलगाड़ी से लेकर गया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).