प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के बल्लारी के म्युनिसिपल हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल यहां इतनी बारिश के बाद इतनी कठिनाइयां थीं, उसके बावजूद ये जनसैलाब भाजपा को आशीर्वाद देने आया है। ये दर्शाता है कि चुनाव के नतीजे क्या हैं। 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है। बीते कुछ वर्षों में कांग्रसे ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर अपने इको सिस्टम के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वे जनता को भ्रमित कर दें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ढेर सारे झूठे वायदे हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है। अब तो कांग्रेस की हालत इतनी बुरी है कि उनके पैर कांप रहे हैं और इसलिए कांग्रेस को मेरे जय बजरंग बली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है।
पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है। भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है। जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं ये देख कर हैरान हूं कि अपनी वोट बैंक के खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसी पार्टी क्या कभी भी कर्नाटक की रक्षा कर सकती है? आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, IT इंडस्ट्री, खेती, किसानी और गौरवमयी संस्कृति सब कुछ तबाह हो जाएगी।
जेपी नड्डा ने रायचूर में रोड शो किया
इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रायचूर में रोड शो किया। यहां उन्होंने कहा कि लंबे समय से आरक्षण को जो विषय चल रहा था, उसको रोकने का काम कांग्रेस ने किया है लेकिन बोम्मई साहब ने दलितों का 2%, आदिवासियों का 4% और लिंगायतों का 2% आरक्षण बढ़ा दिया। इसके साथ ही धर्म के आधार पर आरक्षण को समाप्त कर दिया।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).