नेशनल हेरल्ड मामले में ईडी की लगातार हो रही कार्रवाई से कांग्रेस आगबबूला है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से कई दौर की पूछताछ के बाद अब नेशनल हेरल्ड बिल्डिंग में यंग इंडिया के कार्यालय को भी प्रवर्तन निदेशालय ने सील कर दिया है। इन सबके बाद गुरुवार यानि आज राहुल गांधी का अंदाज बिल्कुल अलग दिखा। चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था। मीडिया के सामने मोदी सरकार को खुला चैलेंज देते हुए राहुल ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं, वो जो करना चाहते हैं कर लें। हम पर दवाब डालकर हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। पीएम मोदी और अमित शाह लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। 
ईडी की कार्रवाई और राहुल का पीएम मोदी को चैलेंज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज मीडिया के सामने मोदी सरकार को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि हम नरेंद्र मोदी से डरने वाले नहीं हैं, वो जो करना चाहते हैं कर लें। हम पर दवाब डालकर हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा करते रहेंगे। मोदी और शाह लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। वह हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोचते हैं कि हम पर थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा लेंगे लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं। 
चैलेंज के पीछे की वजह जानिए
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीएम मोदी को चैलेंज देने के पीछे की एकमात्र वजह नेशनल हेरल्ड केस में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई मानी जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने पहले नेशनल हेरल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से कई दौर की पूछताछ की और उसके बाद नेशनल हेरल्ड की बिल्डिग में यंग इंडिया का दफ्तर सील कर दिया है। कांग्रेस ने हालांकि इसका विरोध किया लेकिन एजेंसी ने दफ्तर को अस्थाई रूप से सील कर दिया है।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).