थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सोमवार-मंगलवार की रात भी संघर्ष जारी रहा. कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक़, सोमवार-मंगलवार की आधी रात के बाद थाई सेना ने सीमा से सटे बैंटी मीनची प्रांत में फ़ायरिंग की.
कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस घटना में नेशनल हाईवे पर यात्रा कर रहे दो नागरिकों की मौत हो गई.
दोनों देशों के बीच जारी ताज़ा संघर्ष में मरने वालों की कुल संख्या छह हो गई है. इससे पहले थाईलैंड ने सोमवार को कहा था कि उसके एक सैनिक की मौत हुई है.
दोनों देश ताज़ा संघर्ष के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. जुलाई में हुए सीज़फ़ायर के बाद से यह दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर टकराव है.  
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि उनका देश 'कभी हिंसा नहीं चाहता' लेकिन अपनी संप्रभुता को बनाए रखने के लिए ज़रूरी साधनों का इस्तेमाल करेगा. 
इस साल मई से अब तक दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़ते तनाव के कारण 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. 
ट्रंप ने करवाया था शांति समझौता
अक्तूबर में दोनों पक्षों ने मलेशिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक समारोह में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. उस समय, ट्रंप ने सीमा संघर्ष को ख़त्म करने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया था. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).