रिपोर्ट : LegendNews
कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में 5 सितंबर का मार्च वापस लिया
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सिंतबर को दिल्ली में होने वाले मार्च को वापस लेने का ऐलान कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि, कॉकरोच जनता पार्टी मार्च के फैसले को वापस ले रही है. मंगलवार को अदालत में छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.
इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों से किए अपने वादों को पूरा करेगी. सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "केंद्र उन तीनों आश्वासनों पर कायम है जो छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद सीजेपी नेताओं को दिए गए थे."
कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश हुए. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लेने के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों को देखते हुए सीजेपी 5 सितंबर को मार्च का आह्वान वापस ले रहा है. सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कोर्ट से दोनों पक्षों, केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच तय बातचीत की इजाजत देने का आग्रह किया, जिसके बाद सौरव दास ने सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद जाकर अपनी बात रखी.
- Legend News

Recent Comments