रिपोर्ट : LegendNews
CM युवा उद्यमी विकास अभियान बना पहली पसंद, छह महीनों में ढाई लाख युवाओं ने किया आवेदन
लखनऊ। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी है. मौजूदा वित्तीय वर्ष के 6 माह में अब तक प्रदेश भर में ढाई लाख लोग आवेदन आ चुके हैं. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 लाख 50 हजार लोन वितरित का लक्ष्य रखा है.
इन आंकड़ों से साफ है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को अपनी आकर्षित कर रही है. वहीं योजना का लाभ देने में पूरे उत्तर प्रदेश में जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है, जबकि दूसरे स्थान पर आजमगढ़ और तीसरे स्थान पर कौशांबी है.
6 माह में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
इस योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य 1 लाख 50 हजार के सापेक्ष 6 माह में पूरे प्रदेश से 2,55,174 युवा लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं. जबकि 2,08,097 आवेदनों को बैंक को फॉरवर्ड कर दिया गया है. इनमें से 64,673 आवेदनों को बैंक ने लोन देने की स्वीकृति दे दी है, जबकि 63,009 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित किया जा चुका है.
जौनपुर में 2003 युवाओं को मिला लोन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का लाभ देने में पूरे प्रदेश में जाैनपुर जिले ने सबसे अधिक आवेदकों को लाेन वितरित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान चलाया जा रहा है.
जौनपुर ने सबसे अधिक युवाओं को लोन मिला
विशेष अभियान चलाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से संपर्क कर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को अभियान के तहत 2,250 युवाओं को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है. इसके सापेक्ष पिछले 6 माह में 5,999 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 4,784 आवेदनों को बैंक को भेज दिया गया है.
इनमें से 2,003 आवेदकों को लोन वितरित किया जा चुका है. जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में पिछले 6 माह में जौनपुर ने सबसे अधिक युवाओं को लोन वितरित कर पहला स्थान प्राप्त किया है.
- Legend News

Recent Comments