वाराणसी। जी-20 के तहत आयोजित यूथ-20 समिट के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेमोग्रॉफी, डेमोक्रेसी व डायवर्सिटी की यह त्रिवेणी हमें विशिष्ट बनाती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि वाई-20 का यह समिट दुनिया भर के युवाओं के लिए नई प्रेरणा का संदेश देकर जाएगा.

योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में जी-20 के तहत आयोजित यूथ-20 समिट के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि मुझे युवाओं की प्रतिभा पर प्रश्न खड़ा करने का प्रयास किया जाता है तो मुझे इस बात का दुख होता है कि कौन सा ऐसा कालखंड नहीं था, जब युवाओं ने अपनी प्रतिभा से समाज को नई दिशा न दी हो.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भारत की धरती से श्रीराम ने राक्षसी प्रवृत्ति को पूरी तरह समाप्त करने का आह्वान किया था, तब राम युवा ही थे, मथुरा को कंस व राक्षसों के अत्याचार से मुक्त करने वाले ‘परित्राणाय साधुनाम्, विनाशाय च दुष्कृताम्’ का आह्वान करने वाले श्रीकृष्ण भी युवा ही थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी का आभारी हूं, जिन्होंने जी-20 समिट से जुड़े कई समिट के आयोजन का अवसर यूपी को दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई कि वाई-20 का यह समिट दुनिया भर के युवाओं के लिए नई प्रेरणा का संदेश देकर जाएगा.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).