कानपुर। शहर के नवाबगंज स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में सीएम योगी पहुंचे. सीएम योगी कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित समन्वय बैठक में भाग लेने पहुंचे थे. इसमें आरएसएस के प्रमुख अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था. दोपहर 1.10 बजे यह बैठक खत्म हो गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लखनऊ रवाना हो गए. थोड़ी ही देर में सीएम योगी भी रवाना होंगे.

बता दें कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव व शहर के विकास को लेकर सीएम योगी की यह कानपुर की बैठक अहम मानी जा रही है. बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे. चर्चा है कि बैठक में आगामी चुनावी रणनीति को लेकर अहम चर्चा की गई है. इसमें संघ के भी सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे. इससे पहले शहर आगमन पर सीएम योगी का कानपुर के भाजपा विधायकों और बड़े भाजपा नेताओं ने स्वागत किया था. सीएसए यूनिवर्सिटी स्थित हैलीपेड पर भाजपाइयों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया था. सीएम ने भी शहर में भाजपा की स्थिति को लेकर चर्चा की थी.

इसके बाद सीएम योगी का काफिला सीएसए विश्वविद्यालय से नवाबगंज स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की ओर रवाना हो गया था. सीएम योगी यहां आरएसएस की अहम बैठक में भाग लेने पहुंचे थे. चर्चा है कि इस बैठक में 2027 के चुनाव को लेकर भी अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई है. सीएम के साथ ही भाजपा और संघ के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे थे. इस बैठक का समापन हो गया है. सीएम योगी की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. थोड़ी ही देर में सीएम योगी भी कानपुर से रवाना हो जाएंगे.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).