दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 5 मार्च गुरुवार को मोनेस्ट्री मार्केट, ISBT पर फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया है। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा है। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता के साथ सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, लद्दाख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताशी ग्यालसन खाचू जी समेत दूसरे नेता भी मौजूद  रहे। 
मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हमें खुशी का अनुभव हो रहा है कि सालों से जिस मांग को हमारे लद्दाख बुद्ध विहार के लोग कर रहे थे, इसे आज पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक फुट ऑवर ब्रिज की मांग सालों से की जा रही थी। सीएम ने आगे कहा कि पिछली सरकार से यहां के लोगों ने सैकड़ों बार इसकी मांग की लेकिन उस सरकार ने इसे पूरा नहीं किया।
आज हमारी सरकार यहां के लोगों की इस मांग को पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मात्र 6 महीने में इस ब्रिज को बनाकर पूरा कर लिया जाएगा। अगर सरकार की इच्छा होती है तो कोई भी काम असंभव नहीं होता लेकिन हमारी सरकार इसे पूरा कर रही है। बहुत जल्द यहां काम भी शुरू हो जाएगा।' 
प्रोजेक्ट क्यों शुरू किया?
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये परिवार भले ही लद्दाख से आए हों, लेकिन वे सालों से दिल्ली में रह रहे हैं और इसे पूरी तरह से अपना घर बना लिया है। बदले में दिल्ली उन्हें एक आरामदायक और सपोर्टिव रहने का माहौल देना चाहती है इसीलिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। डिज़ाइन भी इस तरह से प्लान किया गया है कि यहां के लोगों को कभी ऐसा न लगे कि दिल्ली में रहते हुए वे लद्दाख से दूर हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).