मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मथुरा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में होली गेट मंडल के  अंतर्गत मथुरा वृन्दावन महानगर के ह्रदय स्थल क्षेत्र चौब‍िया पाड़ा, वार्ड संख्या 61 में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान दलपत खिड़की कोतवाली रोड से प्रारंभ होकर कुत्ता पाईसा गली पीरपंच ,बारी गली, पापड़ गली, छत्ता बाजार, गली कूचासुनारन, हनुमान गली, ताजपुरा,ककोरन घाटी आदि क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान स्थानीय जनता से स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर रखने की अपील करते हुए घर घर  पत्रक वितरण किए गए।

इस अवसर पर मथुरा महानगर उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक, मंडल महामंत्री नितिन चतुर्वेदी, पूर्व नगर महामंत्री हरिओम शर्मा, स्थानीय स्वच्छता निगरानी समिति के अध्यक्ष निवर्तमान पार्षद रामदास चतुर्वेदी, पुलकित शर्मा, ऋषभ सक्सेना अंबिका प्रसाद, कृष्ण चतुर्वेदी, कन्हैयालाल जी ,विनोद तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर मथुरा का संकल्प लिया।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).