चीन के दूत फू कोंग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी बैठक में कहा कि अमेरिका और इसराइल की ओर से ईरान पर हमलों से उनका देश गहरी चिंता में है. उन्होंने नागरिकों की मौत की रिपोर्टों पर चिंता ज़ाहिर की है.
उन्होंने क्षेत्र में शांति और बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए तत्काल सैन्य कार्रवाई बंद करने का आह्वान किया.
फू कोंग ने कहा, "सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा सीमा रेखा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए और अंधाधुंध बल का प्रयोग अस्वीकार्य है."
उन्होंने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय क़ानून और मानवीय क़ानून के तहत अपने दायित्व निभाने को कहा.
उन्होंने यह भी कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर जल्द से जल्द मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता स्थापित करने के प्रयासों में काम करने के लिए तैयार है.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).