छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। देश की राजधानी दिल्ली में सेवा तीर्थ (PMO) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की मुलाकात हुई। 
मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली उन्मूलन के बाद बस्तर के विकास समेत अन्य कई मसलों को लेकर दानो के बीच चर्चा हुई। माना जा रहा है कि, सीएम श्री साय ने पीएम श्री मोदी को बस्तर 2.0 के तहत विकास का व्यापक ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया। 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस योजना के जरिए बस्तर में विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का नया अध्याय शुरू होगा। इसके साथ ही श्री साय ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया। माना जा रहा है कि, उन्होंने बरसात के बाद पीएम को बस्तर आने का निमंत्रण दिया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).