दिल्ली की पटियाला हाउस न्यायालय ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, सुकेश चंद्रशेखर और लीना मारिया पॉल के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। अब केस का ट्रायल शुरु होगा। आपको बता दें यह केस पिछले कई सालों से चर्चा में है और अब इसकी सुनवाई निर्णायक चरण में पहुंचती नजर आ रही है।
कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर, लीना मारिया पॉल और अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों से जुड़े MCOCA मामले में भी औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए हैं। सुकेश के वकील अनंत मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं और अधिकांश आरोपियों ने इन पर साइन भी कर दिए हैं। इसके साथ ही केस की सुनवाई के अगले चरण यानी ट्रायल के लिए भेज दिया गया है।
सुकेश ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपों पर हस्ताक्षर कर दिए, लेकिन MCOCA मामले में आरोपों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इसके पीछे की वजह सुकेश ने अदालत से कहा था कि जब तक हाईकोर्ट उनकी याचिका पर फैसला नहीं दे देता, तब तक वह आरोपों पर साइन नहीं करेंगे। इसी कारण उन्होंने राज्य सरकार से जुड़े MCOCA केस में आरोपों पर साइन नहीं किए। उनकी पत्नी लीना मारिया ने MCOCA मामले में विरोध जताते हुए आरोपों पर हस्ताक्षर किए। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई 16 जुलाई को, और MCOCA मामले की सुनवाई 14 जुलाई को होनी है।
सुकेश के वकील ने अनंत मलिक ने बताया कि पहले कोर्ट में एक आवेदन दायर कर अनुरोध किया था कि हाल ही में अरेस्ट हुए आरोपी नवाज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने तक आरोप तय करने के आदेश को रोका जाए। हालांकि निचली कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया था। इसके बाद सुकेश ने इस फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। हालांकि यह पिटीशन फिलहाल हाईकोर्ट में पेंडिंग है और इस पर अगली सुनवाई 8 जुलाई को होनी है। आपको बता दें देश में चर्चित ₹200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की कोर्ट ने सुकेश समेत सभी चारों आरोपियों पर आरोप तय कर दिए है। आरोप तय होने के बाद अब जल्द ही इन सभी आरोपियों का ट्रायल शुरु हो जाएगा। ED से जुड़े केस पर 16 जुलाई को सुनवाई तय की गई है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).