रिपोर्ट : LegendNews
केंद्र सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का समापन
मथुरा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'बारह साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के अभियान' के अंतर्गत जिला अध्यक्ष निर्भय पाण्डेय के नेतृत्व में मथुरा जिले की तीनों विधानसभाओं के सभी ब्लॉकों पर समापन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
14 जून से 16 जून तक चले इन जन कल्याण शिविरों में फरह, बल्देव, राया, मांट, नौहझील, चौमुंहा, छाता और नंदगांव ब्लॉकों में हजारों लाभार्थियों का विभिन्न सरकारी योजनाओं में पंजीकरण किया गया। समापन दिवस पर लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष श्री निर्भय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल रहा है। गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवास, उज्ज्वला और अन्य योजनाओं के लिए हमारे कार्यकर्ता शिविरों और कार्यालयों के माध्यम से लोगों का पंजीकरण कराकर उन्हें तत्काल लाभ दिला रहे हैं। यही भाजपा की पहचान है – सेवा ही संगठन।
कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर, मुकेश, अनिल चौधरी, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, नरदेव चौधरी, पंकज प्रकाश, *प्रमुख प्रतिनिधि अनिल तरकर* सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, नरेंद्र गोयल, रामकुमार उपाध्याय, वीरेंद्र शर्मा, जितेंद्र चौधरी, मुरारी लाल सिसोदिया, सूरजपाल रघुवंशी, प्रेमसिंह एवं अभियान के जिला संयोजक जिला मंत्री सुरेश तरकर ने कार्यक्रमों का संचालन किया।
- Legend News

Recent Comments