पिछले काफी समय से यूएई में फंसे अपने बड़े भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली को लेकर चर्चा में रहीं सेलिना जेटली को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है। सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। मुंबई में दर्ज करवाई गई अपनी इस शिकायत में बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पर क्रूरता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। बता दें कि यह कानूनी कार्रवाई UAE में डीटेन किए गए उनके भाई के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट में मदद की गुहार लगाने के बाद की गई है। यहां ये भी बता दें कि मुंबई की एक अदालत ने हाग को इस मामले में नोटिस जारी किया है।
यहां बता दें कि पिछले करीब 1 साल से अधिक समय से विदेश में फंसे अपने बड़े भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली को अपने देश वापस लाने के लिए एक्ट्रेस सेलिना जेटली लगातार अपील कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सारी बातें भी बताई थीं। 
सेलिना ने पति पर लगाया क्रूरता और दुर्व्यवहार का आरोप
सेलिना ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए उन पर क्रूरता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सेलिना जेटली हाल ही में अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली के लिए मदद मांगने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करने को लेकर चर्चा में रही हैं। उनके भाई 14 महीने से संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में हैं। इस बीच, अब एक चौंकाने वाली खबर ये आई है कि सेलिना की पारिवारिक लाइफ में जबरदस्त उठापटक है। एक्ट्रेस ने अपने पति, ऑस्ट्रियाई होटल बिजनेसमैन पीटर हाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। 
क्रूरता, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण का आरोप
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस ने डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत कोर्ट में अपनी शिकायत दायर की है। उन्होंने अपने हसबैंड पर क्रूरता, छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद मुंबई की एक कोर्ट ने हाग को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इस मामले में आरोपों और अगली सुनवाई की तारीखों को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिली है। 
चार बच्चों में से एक की डेथ
बता दें कि सेलिना और हाग ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया में शादी रचाई थी। मार्च 2012 में दोनों जुड़वां बेटों के पैरेंट बने। इसके बाद साल 2017 में उन्हें फिर जुड़वा बच्चे हुए। हालांकि हार्ट प्रॉब्लम की वजह से उनके चार बच्चों में से एक की डेथ हो गई। सेलिना 'नो एंट्री', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'थैंक यू', 'अपना सपना मनी मनी' और 'मनी है तो हनी है' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).