नई द‍िल्ली। अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा की है। सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इसकी घोषणा की है। इस योजना के तहत शेष 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अवधि और दी जाएगी। इस दो साल की अवधि के बाद जो अग्निवीर इच्छुक होंगे और चयन मापदंडों पर खरे उतरेंगे, उन्हें नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।

भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि जल्द ही अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल में दो साल की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते हैं। इस प्रस्ताव के तहत अग्निवीरों को चार साल के निर्धारित कार्यकाल के बजाय कुल छह साल तक सेवा देने का अवसर मिल सकता है।

हालांकि, इस सेवा विस्तार को स्वीकार करना पूरी तरह संबंधित अग्निवीर की इच्छा पर निर्भर करेगा। यानी किसी भी अग्निवीर को अतिरिक्त दो साल तक सेवा जारी रखने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

यह संभावित फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब सेना के तीनों अंग नवंबर 2026 के मध्य से अग्निपथ योजना के पहले बैच के लगभग 75 प्रतिशत अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से मुक्त करने की तैयारी कर रहे हैं।

18,300 अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल हो रहा पूरा
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के लगभग 18,300 अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल दिसंबर 2026 तक पूरा होने वाला है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, इन अग्निवीरों को 31 दिसंबर 2026 तक सशस्त्र बलों से बाहर होना था।

पहले बैच में सेना, वायुसेना और नौसेना को मिलाकर कुल लगभग 24,400 अग्निवीरों की भर्ती हुई थी।
इनमें से करीब 75 प्रतिशत को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद वापस जाना था।
पहले बैच में लगभग 19,000 अग्निवीर थल सेना, 2,850 वायुसेना और 2,550 नौसेना में शामिल हुए थे।
क्या है अग्निपथ योजना?
केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों को युवा बनाना और उनकी युद्धक क्षमता को मजबूत करना था।

इस योजना के तहत तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती चार साल के कार्यकाल के लिए की जाती है।
चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है।
चयनित अग्निवीरों को इसके बाद 15 साल तक नियमित सेवा करने का अवसर मिलता है।
शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेवा से मुक्त कर दिया जाता है।

अग्निपथ भर्ती मॉडल लंबे समय से राजनीतिक विवाद का विषय रहा है, क्योंकि यह ऑफिसर रैंक से नीचे के कर्मियों के कार्यकाल को कम करता है और उन्हें सेवा के कम लाभ देता है। 2022 में सशस्त्र बलों को युवा और युद्ध के लिए तैयार रखने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। अग्निपथ योजना के तहत, सैनिकों की भर्ती चार साल के कार्यकाल के लिए की जाती है, जिसमें से केवल 25% सैनिकों को आगे 15 वर्षों के लिए नियमित सेवा में बनाए रखने का प्रावधान है। इस साल कार्यमुक्त होने वाले 18,300 सैनिक, भर्ती के पहले दौर में सेना, वायु सेना और नौसेना में शामिल किए गए कुल 24,400 रंगरूटों का तीन-चौथाई हिस्सा हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पहले बैच में सेना में लगभग 19,000, वायु सेना में 2,850 और नौसेना में 2,550 अग्निवीर शामिल थे।

तीनों सेनाओं ने अलग-अलग भूमिकाओं में अग्निवीरों के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि भविष्य में इस योजना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि विशेष कौशल वाले अधिक अग्निवीरों को सेना में बनाए रखा जा सके। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल सेना में लगभग 270,000, वायु सेना में करीब 27,000 और नौसेना में लगभग 21,000 अग्निवीर हैं। अग्निपथ मॉडल, सेना की दशकों पुरानी भर्ती प्रणाली से एक बड़ा बदलाव था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने जून 2022 में इस नई योजना की घोषणा करके पुरानी भर्ती प्रणाली की जगह इसे लागू किया।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).