नोएडा। नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन NBCC के पूर्व CGM डीके मित्तल के घर सेंट्रल ब्यूरो इंवेस्टिगेशन (CBI) और इनकम टैक्स (IT) के अफसरों ने रेड डाली है। डीके मित्तल के नोएडा के सेक्टर-19 स्थित मकान में सीबीआई (CBI) और आईटी (IT) ने शुक्रवार देर शाम रेड डाली, सीबीआई और इनकम टैक्स की टीम कई दस्तावेज खंगाल रही हैं। 
बताया जा रहा है मौके से दोनों विभागों को करोड़ों में कैश मिला है, भारी संख्या में कैश मिलने के बाद सीबीआई और आईटी द्वारा नोटों की गिनती के लिए मशीने भी मंगाई गई हैं। कहा जा रहा है कि परिवार ने कैश को लेकर अपना दावा किया था जिसके बाद दोनों विभाग की टीमों ने परिवार से कैश को लेकर दस्तावेज दिखाने को कहा है। 
दोनों विभाग परिवार से पूछताछ कर रहे हैं साथ ही अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि छापेमारी एनबीसीसी से जुड़े किसी पुराने मामले को लेकर की गई है या किसी अन्य शिकायत के बाद छापेमारी की गई है। नोएडा पुलिस से छापेमारी के बारे में जानकारी मांगी तो बताया कि छापेमारी सीबीआई और आईटी द्वारा की जा रही है। नोएडा पुलिस ने कहा कि शाम को ही दोनों विभाग की तरफ से सूचना दी गयी थी, हमारी टीम पूरा सहयोग कर रही है।
-एजेंसियां

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).