रिपोर्ट : LegendNews
राफेल को लेकर विवादित बयानबाजी में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय पर केस दर्ज
खिलौने पर नींबू मिर्ची लटकाकर राफेल विमान को लेकर बयानबाजी करने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ वाराणसी के चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने और बयान जारी कर अफवाह फैलाने की धारा में अभियोग दर्ज किया गया है।
मुकदमा राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छावनी क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
मुकदमा दर्ज कराने वाले प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वह बीते पांच मई को अपने संगठन के कार्यालय जगतगंज, लहुराबीर पर पदाधिकारियों संग बैठे थे कि उनको जानकारी हुई कि अजय राय ने एक खिलौना विमान को नींबू मिर्ची बांधकर मीडिया के सामने जारी किया है।
भारतीय सेना के उपहास का आरोप
खिलौना विमान की तुलना भारत के राफेल विमान से करते हुए राफेल लड़ाकू विमान को बेकार बताते हुए भारतीय सेना का उपहास किया है।
बताया कि अजय राय के इस कृत्य से दुश्मन देश पाकिस्तान में देश का उपहास किया गया है। अजय राय की इस प्रकार की गतिविधियां भारतीय सेना का मनोबल गिराने का न केवल कुप्रयास था बल्कि शत्रु राष्ट्र पाकिस्तान का भी मनोबल बढ़ाने वाला तथा राष्ट्रविरोधी माहौल को बढ़ावा देने का कुत्सित प्रयास भी था।
-Legend News
Recent Comments