रिपोर्ट : LegendNews
उपराष्ट्रपति चुनाव में बसपा ने लिया जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का फैसला
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करने का एलान किया है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.
उन्होंने ट्वीट किया, "सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ. अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है."
"बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर श्री जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूँ."
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की 17 पार्टियों ने मिलकर कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार चुना है.
तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही एलान कर दिया है कि वो उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी. उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा.
-Compiled by Legend News

Recent Comments