अयोध्या। महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह गोंडा जिले के नंदिनी नगर में आयोजित ‘सत्यमेव जयते’ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

वह दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर हुए जोरदार स्वागत के बाद समर्थकों के साथ उनका बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। एयरपोर्ट से निकलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। इस दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में चारपहिया वाहनों और समर्थकों की मौजूदगी के चलते कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़कों पर हजारों की संख्या में वाहन नजर आए, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

बृजभूषण सिंह के काफिले में लगभग 100 गाड़ियां थीं। इस दौरान सांसद खुली जीप में सवार हुए। समर्थकों ने नारा दिया- शेर आया, शेर आया।

हनुमानगढ़ी में किए दर्शन-पूजन
अयोध्या पहुंचकर बृजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर उनके पुत्र और विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं और इसी खुशी के अवसर पर समर्थकों द्वारा यह भव्य स्वागत एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है।

रैली में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या समेत आसपास के जिलों से 2 से 3 लाख समर्थक शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं. बरी होने के बाद बृजभूषण सबसे पहले वृंदावन गए थे और अपने गुरू रितेश्वर आनंद महाराज से आशीर्वाद लिया था. इसके बाद नोएडा में बेटी शालिनी सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).