मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने उन्हें याद करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है.
उन्होंने आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मुझे 2006 में आशा भोसले के साथ 'यू आर द वन फ़ॉर मी' लिखने और रिकॉर्ड करने का मौक़ा मिला था. इसके लिए मैं हमेशा बेहद आभारी रहूंगा."
ब्रेट ली ने कहा, मेरे साथ जो सबसे ज़्यादा रहा, वह सिर्फ़ उनकी असाधारण प्रतिभा नहीं थी, बल्कि उनका विनम्र और स्नेही स्वभाव भी था. उन्होंने अपनी ज़िंदगी में इतनी उपलब्धियां हासिल की थीं, फिर भी वह बेहद गर्मजोशी और उदारता के साथ पेश आती थीं.
साथ ही ब्रेट ली ने कहा कि वह आशा भोसले के साथ काम करने के लिए खु़द को बहुत 'सौभाग्यशाली' मानते हैं.
उन्होंने लिखा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक ज़िंदा रहेगी. 
राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार 
आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ. उनकी अंतिम यात्रा में हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ी.
उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई.
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को एक सफ़ेद और पीले फूलों से सजे वाहन में शिवाजी पार्क ले जाया गया. उनकी अंतिम यात्रा के दौरान लोग भावुक दिखे. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).