रिपोर्ट : LegendNews
ब्राह्मणों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सांसद साक्षी के खिलाफ विप्रों में आक्रोश
वृन्दावन। प्रेम गली (बनखण्डी) स्थित श्री अन्नपूर्णा देवी मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्रह्मण महासभा बृज प्रदेश के पदाधिकारियों के विप्रों की एक संयुक्त बैठक में उन्नाव से निर्वाचित भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी द्वारा भारत वर्ष के ब्राह्मणों को चोर और हत्यारे कहने पर तथा सनातन के वेद उपनिषद गीता भागवत के स्वयं निर्माता बताने वाले साक्षी को लोकसभा का टिकिट न देने एवं सांसदी ख़त्म करने की ब्राह्मणों ने मांग की है।
भगवान श्री राम और कृष्ण का स्वयं को अनुयायी बताने बाले साक्षी ब्राह्मण से माफ़ी नहीं मांगते हैं तो शीघ्र ही उनके कथन को लोक सभा और विधानसभा में ब्राह्मण सांसद उस मुद्दे को उठाएंगे और माफ़ी न मांगने पर सम्पूर्ण भारत में पुतला दहन किया जायेगा।
ये भाजपा विरोधी है
बैठक में उपस्थित जनों ने कहा कि भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी के द्वारा ब्रह्मणों के प्रति अपमानजनक, अनर्गल टिप्पणी वेद और हिन्दू शास्त्रों के विरोधित अमर्यादित टिप्पणी करने को सहन नहीं किया जाएगा और साक्षी महाराज का पुतला फूंकने का निर्णय किया।
बैठक में श्री बिहारी लाल वशिष्ठ , दिनेश फलाहारी महाराज,आचार्य बुद्धि प्रकाश शर्मा, रसिक बिहारी शर्मा, आचार्य राम निहोर, अनिल कृष्ण शास्त्री, श्रवण कुमार मिश्र, कमलनयनंदास फलाहारी, आचार्य राजेश शास्त्री, संत रामदास महाराज, करुणा शंकर, आचार्य राकेश, ललित पाठक, रामबाबू शर्मा, ईश्वर चंद्र रावत,
दशनाचाम दर्शनाचार्य दोहित उपस्थित रहे।
- Legend News

Recent Comments