ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेटर रोहित शर्मा ने एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
बीसीसीआई ने बताया है कि रोहित शर्मा ने कैप्टन रहते हुए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट मैच, एक दिवसीय क्रिकेट और टी-20 में शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.
शुक्रवार को रोहित शर्मा 120 रनों पर क्यूमिंस की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. 
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर के जामथा स्टेडियम में खेला जा रहा है। 5 दिनी मुकाबले का पहला दिन मेजबानों के नाम रहा। गुरुवार को स्टंप्स पर टीम इंडिया ने कंगारुओं के 177 रनों के जवाब में एक विकेट पर 77 रन बनाए थे। 
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में 63.5 ओवर में 177 रन पर समेट दिया। रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया।
कंगारू टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 37, एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन की पारी खेली। 
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).