भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 9 फरवरी गुरुवार से नागपुर में होने जा रहा है। भारतीय टीम प्रबंधन ने नागपुर में स्पिन गेंदबाजों की मददगार पिच बनाने के निर्देश दिए हैं इसलिए दोनों ही टीमें अभ्यास के दौरान स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा पसीना बहा रही हैं। ऐसे में नागपुर टेस्ट में पहले दिन से ही स्पिनरों का दबदबा देखने को मिल सकता है। अब क्रिकेट प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है कि टीम इंडिया की कौन सी प्लेइंग इलेवन मैच में उतरेगी। मैच से पहले भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने मैच विनर को ही बाहर कर दिया है। 
भारतीय टीम के कई क्रिकेटर्स नागपुर टेस्‍ट के लिए टीम इंडिया की प्‍लेइंग 11 में को लेकर अपनी पसंद बता चुके हैं। अब इस सूची में अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम जुड़ गया है। कार्तिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्‍ट में वह भारत के कौनसे 11 खिलाड़‍ियों को टीम में देखना चाहते हैं।
दिनेश कार्तिक ने भारत की प्‍लेइंग 11 चुनते हुए सलामी जोड़ी की जिम्‍मेदारी केएल राहुल और रोहित शर्मा सौंपी है। यहां बता दें कि अभी तक अधिकतर क्रिकेट विशेषज्ञों ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा को ओपनर के रूप में उतारने की सलाह दी है, लेकिन कार्तिक राय कुछ अलग है। इतना ही नहीं स्पिन ट्रैक पर जहां विशेषज्ञों ने कुलदीप यादव को खिलाने की बात कही है तो कार्तिक ने उन्हें बाहर कर अक्षर पटेल को तरजीह दी है। 
सूर्यकुमार यादव को भी चुना
कार्तिक ने मध्यमक्रम के रूप में चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार और केएस भरत को चुना है। कार्तिक का मानना है कि सूर्यकुमार 360 डिग्री शॉट्स के दम पर ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते हैं। कार्तिक ने केएस भरत को विकेटकीपर के रूप में चुना है। मतलब साफ है कि ईशान किशन को इंतजार करना होगा।
दिनेश कार्तिक की पसंदीदा प्‍लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).