रिपोर्ट : LegendNews
बृजवासी सेवा समिति के होली मिलन समारोह में बॉलीवुड कलाकारों का धमाल
मथुरा। बृजवासी सेवा समिति द्वारा स्थानीय होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें विदेशी फूल, देशी इत्र, चटपटी चाट, ठंडी ठंडी ठंडाई व लजीज व्यंजनों के साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ गीत संगीत, हास्य परिहास, हंसी ठिठौली की ऐसी महफिल सजी की सभी सदस्य परिवार अपनी सुध बुध खोकर देर रात्रि तक नाचते गाते हंसते गुनगुनाते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति संस्थापक शशिभानु विशाखा गर्ग, अध्यक्ष मुकेश पिंकी अग्रवाल, व मंत्री अनूप मोनिका अग्रवाल द्वारा ठाकुर जी की प्रतिमा पर फूलों की वर्षा व ठाकुर जी को इत्र धरा कर किया इसके साथ ही बॉलीवुड कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया।
कन्नौज से मंगाऐ गए विशेष प्रकार के इत्र से सभी सदस्य परिवारों पर चांदी की पिचकारी से इत्र का छिड़काव किया गया व विदेशी फूलों की पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया। इसके बाद माया नगरी मुंबई से विशेष रूप से बुलाये गये बैंड द्वारा एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को रंगमय बना दिया गया, देर रात तक सभी सदस्य परिवार झूमते नाचते रहे।
कार्यक्रम में सब खेलो सब जीतो कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें सबसे ज्यादा गुजिया खाना सबसे ज्यादा ठंडाई पीना, व एक मिनट में सबसे ज्यादा टिकिया खाने जैसी हास्य परिहास की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई व सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए।
समिति संस्थापक शशिभानु गर्ग द्वारा सभी सदस्य परिवारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम सौहार्द व आपसी मेल मिलाप का त्योहार है सभी गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे से हंस बोलकर मिल बैठकर इस त्यौहार को मनाना ही हमारी संस्कृति का परिचायक है
अंत में सभी सदस्य परिवारों द्वारा एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से विनोद रीना सुनील कल्पना, आशीष ममता संदीप पारुल, मुकेश मोना, पंकज कविता, मनोज मीनू, अमित राखी विवेक सुमन, बृजेश प्रियंका, संजय सजनी, दिनेश निशा राजेंद्र उर्वशी, पराग अंजलि सचिन रति, गगन प्राची, मनोज लता, पंकज पूनम, मनोज जया, दीपक आरती, मोहित अलका, सुनील कल्पना, गिरधारी लक्ष्मी, अंकित आकांक्षा दिनेश विजयलक्ष्मी, गौरव अलका, हरिदास कविता, जगत बहादुर सुमन, कमल अनुपम, मनोज मनीषा, रितेश शालिनी, मंतोष रचना, मोहन काजल, पंकज रेनू, राजेश अलका, रमन बिन्नू, रिंकेश तुलसी, सचिन निधि, शुभम रोमिका, वेद प्रकाश वंदना, विशाल मनीषा, दीपक सिम्मी, विशन नीलम, मनोज मोहिनी, अमित लवली, सोनल गुंजन, कृष्ण गोपाल रितु, प्रमोद प्रभा, मनीष सपना, विपिन श्वेता, नरेश मधु, अमित शीतल मुकेश कुसुम लता, केदार तृप्ति, समीक्षा भक्ति, राजकुमार अनीता अतुल मित्तल, उमेश मित्तल सुरेंद्र कुमार, गौरव अग्रवाल, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
- Legend News

Recent Comments