मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर सोमवार को केम यूनिवर्सिटी पाली डूंगरा में कार्य योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक महानगर जिलाध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत 16 एवं 17 मई को आयोजित किया जाएगा।

बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर जिलाध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ होते हैं। इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति तथा राष्ट्रहित के विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

वर्ग प्रभारी यादवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व एवं संगठनात्मक क्षमता को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रशिक्षण वर्ग से जुड़कर संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। वहीं सभी आभार व्यक्त करते जिलामहानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा  16 मई को वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन,विचारधारा, इतिहास, सोशल मीडिया, चुनाव प्रबंधन केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं, बूथ प्रबंधन, मीडिया संवाद तथा डेटा प्रबंधन सहित कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे।

महानगर उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक ने बताया कि शिविर स्थल पर पंजीकरण,आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण सत्रों की व्यवस्थाओं हेतु समितियों का गठन कर रूपरेखा तैयार कर ली गई है।वहीं जिला महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर 2029 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां से प्रशिक्षित होकर कार्यकर्ता ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ क्षेत्र में उतरेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी  श्याम शर्मा ने बताया 16 मई एवं 17 को दो दिवसीय  प्रशिक्षण वर्ग  का आयोजन केम  यूनिवर्सिटी, पाली डूंगरा में किया जाएगा, जिसमें मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष स्तर तक के लगभग 200 अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विषय विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न टोलियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संचालन समिति प्रमुख रामकिशन पाठक, सह नियंत्रक दीपक गोला, कार्यक्रम प्रमुख परशुराम सिंह, व्यवस्था प्रमुख विनीत शर्मा, ठाकुर सुरेन्द्र सिंह बढ़ौता, अंकुर गुर्जर, कल्पना गर्ग, शुभम ठाकुर एवं मोहन भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।व्यवस्था समिति में भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी भरत सिंह एवं सुनील चतुर्वेदी को, आवास व्यवस्था ललित गौतम को, सभागार एवं मंच व्यवस्था कुंज बिहारी चतुर्वेदी को तथा साज-सज्जा की जिम्मेदारी मनोज ठाकुर सौनोठ को सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी प्रमुख प्रणय शर्मा, स्वच्छता प्रमुख धर्मेश नौहवार, पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख पूजा चौधरी, तकनीकी कार्य प्रमुख राघव अग्रवाल, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था प्रमुख हेमराज कुन्तल, सुरक्षा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी, अतिथि प्रमुख अंकुर अग्रवाल, मोबाइल पार्किंग प्रमुख बलराम शर्मा, कार्यालय प्रमुख कपिल सेठ, सर्व व्यवस्था प्रमुख योगेश आवा एवं आर्थिक प्रमुख हेमन्त गोयल खंदौली को भी विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).