रिपोर्ट : LegendNews
कल निकलेगी भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, तीनों विधानसभा से होते हुए भगत सिंह पार्क में होगा समापन
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कल मंगलवार को जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए निकलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा के संयोजक जिला महामंत्री सतपाल चौधरी हैं। यात्रा का समापन भगत सिंह पार्क में एक सभा के साथ होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करना है। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने सभी मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

Recent Comments