मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वरिष्ठ नेता और कॉर्पोरेटर रितु तावड़े को मुंबई मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है. इसकी औपचारिक घोषणा बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम की तरफ से की गई है. वहीं उपमहापौर पद शिवसेना के खाते में गया है. शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को उपमहापौर उम्मीदवार बनाया है.

रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर मानी जाती हैं. पार्टी और संगठन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें पहले से ही मेयर पद की मजबूत दावेदार माना जा रहा था. यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें महापौर पद के लिए चुना है. मुंबई में बीजेपी का पहली बार मेयर बनने जा रहा है.

BJP और शिवसेना ने मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव गठबंधन के तौर पर लड़ा था. महायुति के कुल 118 कॉर्पोरेटर्स चुने गए थे. इनमें से 89 BJP के और 29 एकनाथ शिंदे की शिवसेना के थे.

रितु तावड़े का राजनीतिक सफर
रितु तावड़े ने साल 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीत दर्ज कर नगर राजनीति में कदम रखा था. इसके बाद साल 2017 में वह पहली बार घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से निर्वाचित हुईं थीं. हाल ही में हुए 2025 के चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 132 से एक बार फिर जीत हासिल की है.

नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं. शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनके काम को खासा अहम माना जाता है.

बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि रितु तावड़े के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से मुंबई को मजबूत और प्रभावी नेतृत्व मिलेगा. यही वजह है कि उनका नाम मेयर पद के लिए आगे बढ़ाया गया है.

शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर पद
मुंबई में शिवसेना को डिप्टी मेयर का पद मिला है. इसके साथ ही शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाया है. संगठन में उनके लंबे अनुभव और नगर राजनीति की समझ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. 57 साल के संजय शंकर घाड़ी मुंबई के रहने वाले हैं. वह दहिसर में वार्ड नंबर 5 के कॉर्पोरेटर हैं.

उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुंबई महानगरपालिका स्कूल से प्राप्त की है. इसके बाद छबिलदास हाई स्कूल, दादर से माध्यमिक शिक्षा पूरी की. उन्होंने सिद्धार्थ कॉलेज, फोर्ट से बी.कॉम. की डिग्री हासिल की है.

राज ठाकरे के करीबी दोस्त हैं संजय घाड़ी
मुंबई के नए डिप्टी मेयर संजय घाड़ी MNS प्रेसिडेंट राज ठाकरे के करीबी साथी और दोस्त थे. वे भारतीय विद्यार्थी सेना के समय से ही राज ठाकरे के साथ थे. राज ठाकरे ने 2007 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्थापना की थी, जब वे MNS में थे. उन्होंने MNS से ​​चुनाव भी लड़ा था. लेकिन बाद में वे उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो गए. वहां से वे कॉर्पोरेटर बने. पिछले साल अप्रैल में संजय और संजना घाड़ी दोनों ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).