लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज विधान भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन समारोह में सम्मिलित हुए। नामांकन समारोह में भाजपा के प्रत्याशी श्री धर्मपाल सिंह, श्री राधाकांत ओझा, श्री प्रकाश पाल, श्री विद्यासागर सोनकर, श्री गोपी कृष्ण पाण्डेय, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, श्री राम प्रताप सिंह चौहान एवं श्रीमती श्रुति गंगवार ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने में सभी प्रत्याशी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा।

नामांकन समारोह में *मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, मत्स्य मंत्री श्री संजय निषाद* सहित उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).