रिपोर्ट : LegendNews
भाजपा संगठन चुनाव: गोवर्धन के मंडल अध्यक्ष हेतु नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न
मथुरा। भाजपा संगठन पर्व (संगठन चुनाव) प्रकिया के अंतर्गत गोवर्धन में मंडल अध्यक्ष हेतु नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी योगेन्द्र चतुर्वेदी की उपस्थिति में नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
गोवर्धन भाजपा के संगठनात्मक चुनाव हेतु पूर्व निर्धारित घोषित कार्यक्रम के तहत आज गोवर्धन में डीग रोड स्थित कार्यालय पर दोपहर 1 बजे अब 3 बजे तक मंडल अध्यक्ष हेतु नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। गोवर्धन मंडल अध्यक्ष नामंकन के सबंध में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी योगेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष हेतु कुल 8 कार्यकर्ताओं ने अपने नामांकन किये जिसमें 1 महिला कार्यकर्ता ने भी आवेदन किया हैं। नामांकन प्रक्रिया नियमानुसार सम्पन्न हुई।
नामांकन फार्मों की जांच उपरांत नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
- Legend News
Recent Comments