जयपुर नगर निगम में बीजेपी बहुमत के करीब, अब तक 132 वार्डों के नतीजे आए, कुल वार्ड 150 में से बीजेपी -69 पर, कांग्रेस- 49 व निर्दलीय - 14 पर जीते हैं. 
21 सितंबर को मेयर और सभापति चुने जाएंगे 

निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब नजर बोर्ड गठन पर रहेगी. राज्य में 21 सितंबर को महापौर और सभापति का चुनाव होगा, जबकि 22 सितंबर को उपमहापौर, उपसभापति और नगर निकायों के उपाध्यक्ष चुने जाएंगे. ऐसे में जिन निकायों में बीजेपी और कांग्रेस बहुमत से दूर रहेंगी, वहां निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बेहद अहम हो सकती है.

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के साथ प्रदेश के शहरों की सियासी तस्वीर तेजी से बदल रही है. राज्य के 309 शहरी निकायों के 10,244 वार्डों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने मजबूत बढ़त बना ली है. बीजेपी 2,701 वार्डों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 2,244 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी बनेरा, बीगोद, बिजौलिया, आसींद, गुलाबपुरा और हमीरगढ़ सहित 6 नगरपालिकाओं में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

इन चुनावों में कुल 38,889 उम्मीदवार मैदान में हैं और आज दोपहर तक अधिकांश नतीजे सामने आने की उम्मीद है. राजस्थान में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में कराए गए थे. पहले चरण में 9 सितंबर को 162 शहरी निकायों में मतदान हुआ था, जिसमें 76.41 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. दूसरे चरण में 11 सितंबर को 6 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 117 नगरपालिकाओं में मतदान हुआ. दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 70.01 फीसदी रहा. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 87.63 लाख मतदाताओं में से 61.35 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
BJP-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है. बीजेपी 2,701 वार्डों में आगे है, जबकि कांग्रेस 2,244 वार्डों में बढ़त पर है. बनेरा, बीगोद, बिजौलिया, आसींद, गुलाबपुरा और हमीरगढ़ में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. हालांकि कई निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार भी बोर्ड गठन के समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में अंतिम नतीजों के साथ यह देखना अहम होगा कि कितने निकायों में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत मिलता है और कितनी जगहों पर निर्दलीयों की भूमिका निर्णायक रहती है.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).