मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, जिला मथुरा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज संस्कृति यूनिवर्सिटी, छाता के सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से 200 अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः 06:00 बजे जागरण एवं चाय के साथ हुई। शाखा-योग-प्रार्थना डॉ. अमर सिंह पोनिया द्वारा कराई गई। जलपान के पश्चात सत्र प्रारंभ हुए।

अष्टम सत्र: भारतीय जनता पार्टी इतिहास विकास 
अध्यक्षता श्री प्रणतपाल ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर ने भाजपा के संघर्ष, इतिहास और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन श्री विक्रम चौधरी ने किया।

नवम सत्र: कार्यकर्ता विकास + संभाष  
अध्यक्षता डॉ. अमरसिंह पोनिया ने की। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र अग्रवाल ने कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास, व्यवहार और संभाष कला पर मार्गदर्शन दिया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री श्याम चतुर्वेदी ने किया।

दशम सत्र: कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन  
अध्यक्षता श्री धर्मवीर अग्रवाल ने की। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री हेमेन्द्र शर्मा ने पन्ना प्रमुख से शक्ति केंद्र तक संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रबंधन की बारीकियां समझाईं। संचालन श्री ओमप्रकाश सैनी ने किया।

एकादश सत्र: बूथ प्रबंधन + मन की बात - समापन सत्र
अध्यक्षता श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने की। समापन सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह रहे। संचालन जिला मंत्री श्री रनवीर ने किया।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह जी का संबोधन
श्री अरुण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत इकाई बूथ है। बूथ जीता तो चुनाव जीता, यह केवल नारा नहीं बल्कि हमारी कार्यपद्धति है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की मतदाता सूची का सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की रचना और बूथ समिति का गठन समय पर पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम देश की नब्ज है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि माह के अंतिम रविवार को अपने-अपने बूथ पर सामूहिक रूप से 'मन की बात' सुनें और उसमें बताए गए विषयों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं। यही सच्चा जनसंपर्क है।

श्री सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव का लक्ष्य देते हुए कहा कि मथुरा ब्रज की राजधानी है। यहां की सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना हमारा संकल्प है। इसके लिए अभी से बूथ स्तर पर 24 घंटे सक्रिय रहना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हर कार्यकर्ता सुनिश्चित करे। सोशल मीडिया से लेकर घर-घर संपर्क तक, हर माध्यम का उपयोग संगठन विस्तार में करें।

समापन भाषण के पश्चात सभी 200 कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत समापन हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक माँट राजेश चौधरी, जिला अध्यक्ष निर्भय पाण्डे, श्री सचिन गुप्ता, शोभाराम,  आकाश,  अमन , प्रमुख अनिल सिंह, सुरेश तरकर, सत्यपाल चौधरी, श्रीमती मनीषा , श्री जगमोहन , श्री वीरचन्द गुर्जर, श्रीमती मुदिता शर्मा, श्री अमित चौधरी, श्री शालू चौधरी, श्री भरत ठाकुर , श्री मम्मन चौधरी , श्री विक्रम सिंह , श्री अशोक शर्मा , श्री उमेश भारद्वाज चौधरी , श्री ओमप्रकाश सैनी , श्री राकेश चौधरी, श्री हिमांशु गुप्ता, श्री हेमंत सिंह , श्री शशांक चौधरी, श्री पुष्पेन्द्र तोमर , श्री विक्रम ठाकुर, श्री राजकुमार, श्री राहुल, श्री रविन्द्र चौधरी, श्री लक्ष्मन सिंह, श्री प्रमोद गर्ग, श्री पवन शर्मा , श्री संजय सिंह , श्री पवन वार्ष्णेय , श्री गौरव चौधरी, श्री रिषभ गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी व समस्त अपेक्षित कार्यकर्ता।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी की तरफ से प्रशिक्षण वर्ग में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद द‍िया गया।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).