रिपोर्ट : LegendNews
तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा महानगर की जिला कार्यशाला सम्पन्न
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा बुधवार को पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर आगामी तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान की व्यापक तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर तथा जिला सहकारी बैंक संघ के अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
कार्यशाला में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समरसता तथा देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जन-जागरण का सशक्त राष्ट्रीय अभियान हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत बनाए।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक महानगर के सभी मंडलों एवं शहरी वार्डों में मंडल स्तरीय तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके उपरांत 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित होगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक सहभागिता करेंगे।उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर मौन जुलूस, संगोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान देश विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए विभाजन के समय अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक से अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया जाएगा। अभियान के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा सैनिकों एवं पुलिस परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाए। स्वतंत्रता के अमृतकाल में यह अभियान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वाभिमान को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बनेगा। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया तिरंगा यात्रा के संयोजक महानगर में उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल सह संयोजक महानगर मंत्री पूजा चौधरी दीपक गोला मनोज ठाकुर सौनोठ को बनाया गया है कार्यशाला का संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने किया।
इस अवसर पर महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विनीत शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, रामकिशन पाठक, संजय शर्मा, ललित गौतम, सुनीता उपाध्याय, मलय राठौर, ठा. सुरेंद्र सिंह प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मनोज ठाकुर सौनोठ, कल्पना गर्ग, के के गौतम, मोहन भारद्वाज, परशुराम सिंह, योगेश आभा, सुधांशु खंडेलवाल, बृजेश अहेरिया, बलराम शर्मा, अजय सिंह राजावत, हाकिम सिंह टीटू, लोकेश तायल, जितेंद्र वार्ष्णेय, लोकेश निषाद, कान्हा शर्मा, सतेंद्र सिरोही, सुनील तरकर, संत कुमार शर्मा, सतेंद्र चौधरी, यतेंद्र फौजदार आदि मौजूद थे।
- Legend News

Recent Comments