बिहार के विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गई। देसी और विदेशी सैलानियों से भरे रहने वाले बोधगया के महाबोधि मंदिर में हुई इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। धर्मस्थल को खाली कराते हुए प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के तमाम इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 
बैक टू बैक चल गई तीन गोली चली
जानकारी के अनुसार BSAP जवान सत्येंद्र यादव (43) शुक्रवार दोपहर ड्यूटी पर जा रहे थे। जिस रोड से वह जा रहे थे, वहां पत्थर पर फिसलन थी। इसकी वजह से उनका पैर फिसल गया और उनके हाथ में मौजूद कार्बाइन का ट्रिगर दब गया। अचानक बैक टू बैक तीन गोली चल गई। इसमें एक गोली सीने में भी लगी। गोली लगते ही सत्येंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आननफानन में घायल जवान को हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
थानेदार बोले, FSL टीम करेगी जांच 
वहीं थानेदार रूपेश कुमार सिंह का कहना है कि संभवतः उन्हें तीन गोली लगी हैं। गोली सीने में लगी है। FSL की टीम जांच के लिए आ रही है। इसलिए हम लोगों ने बॉडी को उन्हें अभी छूकर नहीं देखा है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
DIG बोले, फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई
गया रेंज के DIG का कहना है कि यह हादसा है। फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई है। आसपास कोई वहां पर सीसीटीवी नहीं है। बैलेस्टिक एक्सपर्ट आएंगे वहीं जांच करेंगे फिर स्पष्ट हो जाएगा कि असल में मामला क्या है? उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कई धोखे भी बरामद किए गए हैं। जांच चल रही है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).