रिपोर्ट : LegendNews
बिहार चुनाव: सहरसा में बोले पीएम मोदी, आरजेडी और कांग्रेस की पहचान विनाश से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार का युवा बिहार में काम करे और राज्य का नाम करे, ये बीजेपी-एनडीए संकल्प है। ये काम एनडीए को दिया आपका एक वोट करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सहरसा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
आरजेडी और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती। इनकी डिक्शनरी में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे ही शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने बस यही सीखा है।
आरजेडी-कांग्रेस की पहचान विनाश से
पीएम मोदी ने कहा, आरजेडी और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था, जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था। आज ये सफर 30 किमी से भी कम रह गया गया है। आरजेडी हो या कांग्रेस, इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है। एनडीए की पहचान विकास से है और आरजेडी-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।
जीविका दीदी अभियान की आज देशभार में चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के जीविका दीदी अभियान की आज देश में चर्चा हो रही है। नारी सशक्तीकरण के हमारे अभियान को बिहार में मुख्यमंत्री रोजगार योजना से भी बहुत बल मिला है। इस योजना को लेकर बिहार की हमारी बहनों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बिहार की करीब 1.40 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 रुपए हजार पहुंच चुके हैं। एनडीए ने घोषणा की है कि फिर सरकार बनने के बाद इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। लेकिन, मैं बिहार की हर बहन बेटी से भी कहूंगा कि सतर्क रहिए, ये जंगलराज वाले आपको दी जा रही ऐसी हर मदद को रोकना चाहते हैं।
महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बधाई
पीएम मोदी ने कहा-बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता हों, देवी भारती हों, विदुषी गार्गी जैसी अनगिनत महिलाएं-माताएं हमारी प्रेरणा हैं। नारी सशक्तिकरण की इस प्रेरक भूमि से मैं आज पूरे देश को महिला क्रिकेट विश्व कप की विजय पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल मुंबई में भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व को जीता है। पूरे 25 साल बाद दुनिया को नया विश्वविजेता मिला है। ये गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है।
-Legend News

Recent Comments