पटना की मनेर विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार भाई वीरेंद्र के खिलाफ सुरक्षा कर्मियों को 'गंभीर परिणाम भुगतने' की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ दानापुर-2 के एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि आरजेडी नेता पर आरोप है कि उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया.
वो सुरक्षाकर्मी एक बुजुर्ग महिला को उनका मतदान केंद्र खोजने में मदद कर रहा था.
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हैं जिनमें भाई वीरेंद्र एक मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मी को धमकी देते नज़र आ रहे हैं.
बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के तहत 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है. जबकि 11 नवंबर को बाकी सीटों के लिए वोटिंग होगी. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. चुनाव नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).