बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने एक पुलिस थाने में खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी. समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, शराब विरोधी एक अभियान के दौरान रामपुर जयपाल गांव में बुधवार शाम जितेंद्र यादव नाम का एक व्यक्ति भागने के लिए तालाब में कूद गया लेकिन डूबने से उनकी मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक (सिटी) अरविंद प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि व्यक्ति की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 57 बंद कर दिया और रास्ते पर शव को रखकर धरने पर बैठ गए. 
इसके बाद भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और गढ़ा पुलिस थाने में घुस गई और कई वाहनों में आग लगा दी. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. बिहार में 2016 से ही शराब पर प्रतिबंध है.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).