रिपोर्ट : LegendNews
बिहार: गोपाल खेमका की हत्या के एक संदिग्ध की पुलिस मुठभेड़ में मौत
बिहार की राजधानी पटना के व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या के एक संदिग्ध को मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मौत हो गई है.
बिहार पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष को मालसलामी के थानाध्यक्ष ने बताया कि रात करीब 2 बजकर 45 मिनट पर दमरिया घाट के पास पुलिस की अपराधी से मुठभेड़ हुई. इसमें कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा मारा गया.
बिहार पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर जांच के दौरान एक पिस्टल, गोली और उसका खोखा बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.
बिहार पुलिस ने बताया है फिलहाल मामले की जांच जारी है और शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है.
पुलिस ने कहा है कि गोपाल खेमका की हत्या से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए आज शाम पांच बजे पटना में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की जाएगी.
गोपाल खेमका की बीते शुक्रवार रात पटना में उनके घर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ राजा हथियार सप्लाई के धंधे में लंबे समय से संलिप्त रहा है. उसी ने गोपाल खेमका हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार उपलब्ध कराए थे. पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ राजा की उम्र करीब 29 साल थी. उसके पिता का नाम प्रदीप महतो है. वह पुश्तैनी घर दाउदचक नगला थाना मालसलामी जिला पटना है.
राजा ने शूटर उमेश को दिए थे हथियार
विकास उर्फ राजा पर आरोप है कि उसने शूटर उमेश यादव को हथियार दिया था। इसी हथियार से गोपाल खेमका की हत्या की गई थी.
-Legend News

Recent Comments