मुंबई। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का पहला वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) काफी ड्रामेटिक रहा। सलमान खान (Salman Khan) ने शो के नए ‘टू-लाइफ’ फॉर्मेट (Two-Life Format) के तहत पहले एलिमिनेशन के नतीजे घोषित किए। इस फॉर्मेट में सबसे कम वोट पाने वाले कंटेस्टेंट को सीधे घर से बाहर नहीं किया जाता, बल्कि उसकी दो लाइफ में से एक खत्म हो जाती है।

इस हफ्ते कनिका मान (Kanika Mann), आरिशफा खान (Arishfa Khan), लव गिल (Love Gill) और उदिति सिंह (Uditi Singh) नॉमिनेशन में थीं। 13 सितंबर को प्रसारित एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के कारण उदिति सिंह ने अपनी पहली लाइफ गंवा दी है।

पहली लाइफ गंवाने के बाद सलमान ने उदिति को उनके गेम को लेकर सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिग बॉस जैसे शो में बने रहने के लिए एक्टिव पार्टिसिपेशन (Active Participation) और घर की गतिविधियों में शामिल होना जरूरी है। सलमान ने उदिति से अपनी गेम स्ट्रैटेजी (Game Strategy) में बदलाव लाने और दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करने को कहा।

सलमान ने यह भी कहा कि अगर उदिति घर में इसी तरह शांत और अलग-थलग रहना चाहती हैं, तो वह अपने घर पर भी रह सकती हैं। इसके बाद उन्होंने उदिति को गेम में सक्रिय होने की सलाह दी।

इसके बाद सलमान ने घर के मौजूदा कैप्टन यंग डीएसए (Young DSA) को ‘बीबी रूम नंबर 20’ (BB Room No. 20) में जाकर उदिति की गेम पोजिशन को अपडेट करने का निर्देश दिया। इस पूरे घटनाक्रम से घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी अपनी पॉपुलैरिटी और गेम को लेकर सतर्क रहने का संकेत मिला।

इससे पहले कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) के दौरान कनिका मान भी अपनी एक लाइफ गंवा चुकी हैं। वहीं अनौपचारिक रुझानों में आरिशफा खान को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा था, लेकिन आधिकारिक नतीजों में उदिति सिंह को सबसे कम वोट मिले।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).