बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को है और उसी दिन होस्ट सलमान खान इस सीजन के विनर का ऐलान करेंगे। लेकिन इससे पहले ही विकीपीडिया ने विनर का नाम लीक कर दिया। या यूं कहें कि बता दिया कि 'बिग बॉस 19' का विनर कौन बनेगा। बिग बॉस के घर में अभी प-5 कंटेस्टेंट्स- गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमल मलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल हैं। फिनाले की वोटिंग चल रही है और लोग अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए बढ़-चढ़कर वोट कर रहे हैं। और इसी बीच विकीपीडिया ने विनर का नाम भी बता दिया।
हैरानी की बात यह है कि फिनाले की वोटिंग शुरू होने से पहले ही विनर का नाम बता दिया गया, जिससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या मेकर्स ने पहले ही विनर तय कर लिया है? क्या वोटिंग सिर्फ एक दिखावा है? 
गौरव खन्ना बनेंगे 'बिग बॉस 19' के विनर?
विकीपीडिया ने गौरव खन्ना को 'बिग बॉस 19'का विनर बता दिया। तुरंत ही इसका स्क्रीनशॉट भी वायरल हो गया, जिसमें गौरव खन्ना के नाम के आगे Template C Winner लिखा नजर आ रहा है। हालांकि, बाद में इसे बदल दिया गया और अब गौरव के नाम के आगे फाइनलिस्ट लिखा हुआ है। 
वोटिंग ट्रेंड में प्रणित मोरे टॉप पर, दूसरे नंबर पर गौरव खन्ना
'बिग बॉस वोट इन' के मुताबिक, अभी 'बिग बॉस 19' के वोटिंग ट्रेंड में प्रणित मोरे टॉप पर हैं और गौरव खन्ना दूसरे नंबर पर हैं। सोशल मीडिया पर विनर को लेकर तरह-तरह की थ्योरी चल रही हैं। कुछ का दावा है कि गौरव खन्ना ही 'बिग बॉस 19' के विनर बनेंगे, वहीं कुछ का दावा है कि मेकर्स गौरव को नहीं बल्कि प्रणित मोरे को ही विनर बनाएंगे। उधर, कुछ ने फरहाना भट्ट को विनर बताया है। 
गौरव खन्ना का 'बिग बॉस 19' में सफर
जहां तक विकीपीडिया की बात है, तो बता दें कि इसमें ज्यादातर यूजर एडिटेड जानकारी होती है। यानी विकीपीडिया पेज कोई भी एडिट करके उसमें अपने हिसाब से जानकारी जोड़ सकता है। ऐसे में विकीपीडिया ने जो विनर बताया है, उसे 100% सही नहीं माना जा सकता। हालांकि, गौरव खन्ना की बात करें तो उनकी इस सीजन में बहुत ही सभ्य और शालीन जर्नी रही है। पहले दिन से अब तक गौरव ने बिग बॉस के घर में न तो किसी को गाली दी और ना ही किसी के साथ बदतमीजी की। गौरव ने भी घर में आई मीडिया से कहा था कि अगर वह विनर बने तो लोग जान जाएंगे कि बिना लड़ाई-झगड़े के भी 'बिग बॉस' जैसा शो जीता जा सकता है। अब असल में विनर कौन होगा, यह जानने के लिए बस कुछ घंटों का और इंतजार करना होगा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).