रिपोर्ट : LegendNews
एयर इंडिया विमान हादसे पर बिग बी ने फिर किया ट्वीट: पश्चाताप से भरा हुआ हूं
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। पर अमिताभ बच्चन को खूब ताने पड़े। दरअसल, जब पूरा देश सन्न था, उसके 24 घंटे बाद बिग बी ने X पर पोस्ट करके दुख जताया। इस देरी की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने अपने ब्लॉग पर नोट लिखा है। उन्होंने दुख जताते हुए विमान दुर्घटना मामले में पारदर्शी जांच की मांग भी की है।
अमिताभ बच्चन ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना मामले में अपने ब्लॉग में लिखा, 'एयर इंडिया विमान हादसे पर बहुत दुखी हूं और पश्चाताप से भरा हुआ हूं। हमारे लोगों, सभी देखों और समुदायों की जान जाने पर मेरी सहानुभूति और समर्थन है। ये दुख, खोए हुए जीवन के सम्मान में एकजुटता में बदल जाए। ट्रांसपैरेंट जांच हो। सार्थक कार्रवाई और सबक के लिए... और सभी का उपचार हो।'
इससे पहले बिग बी ने X पर लिखा था, 'हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा। दिल से प्रार्थनाएं।' बिग बी ने ये पोस्ट हादसे के करीब-करीब 24 घंटे बाद किया था। इस वजह से उनकी खूब आलोचना हुई। कई यूजर्स ने तो ये तक लिखा कि 'आप इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं।' एक और ने लिखा था, 'पूरे 24 घंटे बाद याद आई है! इस इंसान को सिर्फ़ पैसों से प्यार है, न कि जनता से।' एक और लिखते हैं, 'ऐसी निद्रा देखकर कुंभकरण भी शर्मा जाए।'
उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था विमान
मालूम हो कि बीते गुरुवार को लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया। सिर्फ एक युवक को छोड़कर प्लेन में सवार सभी 242 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस हॉस्टल पर प्लेन का हिस्सा टकराया, वहां भी कई सब तबाह हो गया और कई लोगों की जान गई। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सभी की आंख नम कर दी। कई सेलेब्स ने इस पर दुख जताया।
इस खबर से सेलेब्स का टूट गया दिल
शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान से लेकर करीना कपूर, अक्षय कुमार, सोनू सूद, अली गोनी, राम चरण और अल्लू अर्जुन सहित कई जाने-माने सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि इस दुखद खबर से उनका दिल टूट गया है।
-Legend News
Recent Comments