रिपोर्ट : LegendNews
डीजल पेट्रोल में मूल्य वृद्धि के विरोध में भारतीय किसान यूनियन सुनील ने किया प्रदर्शन
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल में की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में मथुरा महानगर के भूतेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन किया। सभी ने घोड़ा बग्गी रिक्शा पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारी हाथों में पट्टीका लेकर जय जवान जय किसान डीजल पेट्रोल पर भड़े मूल्य वापस लो केंद्र सरकार मुर्दाबाद किसानों को जीने दो के नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा केंद्र सरकार कि जन विरोधी नीतियों डीजल पेट्रोल पर की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में यह अनोखा प्रदर्शन किया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल पर दाम बढ़ाए जाते हैं लेकिन किसानों के अनाज का दाम नहीं बढ़ाया जाता, किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है लेकिन देश के प्रधानमंत्री देश की जनता को जुमले दे रहे हैं। अब धान की फसल का समय आ चुका है किसानों को डीजल की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने के लिए डीजल के दाम बढ़ा दिए।
अगर केंद्र सरकार ने डीजल पेट्रोल के मूल्य वापस नहीं लिए तो पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी भारतीय किसान यूनियन सुनील के उत्तर प्रदेश के महासचिव पंडित नरोत्तम लाल पाराशर जिला प्रभारी भगवान दास तोमर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल जितेन्द्र चौधरी, जिला सलाहकार प्रयागनाथ चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत बालकृष्ण दीक्षित अमित चौधरी, सौरभ चौधरी, आकाश, संतोष चाहार मनोज चौधरी डॉ महेंद्र शर्मा दीपक शर्मा अशोक निषाद विकास निषाद भूरा पाराशर डॉक्टर महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
- Legend News

Recent Comments