रिपोर्ट : LegendNews
भारतीय किसान यूनियन सुनील ने चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि दी
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किसानों के मसीहा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर होली गेट चौराहे पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जनता की प्यास बुझाने के लिए भीषण गर्मी में ठंडे शरबत की प्याऊ लगाकर शर्बत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति वरिष्ठ युवा किसान नेता माणिक शर्मा ने किया।
प्रमुख उद्योगपति वरिष्ठ युवा नेता माणिक शर्मा व भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों के एकमात्र नेता थे उन्होंने हमेशा किसान मजदूर की लड़ाई लड़ी चौधरी अजीत सिंह जी को भुलाया नहीं जा सकता। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी जिला प्रभारी भगवान दास तोमर महानगर अध्यक्ष भारत अग्रवाल ने कहा चौधरी अजीत सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर, उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन श्याम पाठक, वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत, मथुरा नगर अध्यक्ष शिवा बघेल, महेश चंद शर्मा, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, डॉ महेंद्र शर्मा, शशीकांत चतुर्वेदी, आलोक चतुर्वेदी, दीपक पाराशर, राजीव शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, विजय चतुर्वेदी, गणेश चतुर्वेदी
आदि मौजूद थे।
- Legend News

Recent Comments