रिपोर्ट : LegendNews
मंडी चौराहा की अनाज मंडी में हुआ भारतीय किसान यूनियन सुनील का होली मिलन समारोह
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील का भव्य होली मिलन समारोह मथुरा महानगर के मंडी चौराहा स्थित अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक प्रोग्राम दाल बाटी चूरमा के भोज का आयोजन किया गया।
मथुरा मंडी समिति स्थित प्लेटफार्म नंबर पांच पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक भव्य आयोजन चला। सभी किसानों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली के महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज किसानों ने होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया है। मथुरा जनपद के समस्त निवासीयो को होली के महापर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि होली फागुन पूर्णिमा का महापर्व है जो बुराइयों पर अच्छाई का प्रतीक है, प्रहलाद होलिका और राधा कृष्ण के निश्छल प्रेम का प्रतीक है, यह रंगों गुजिया और ठंडाई के साथ आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देता है यहां लोग पुराने मतभेद बुलाकर रंग में सरोवर हो जाते हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रालोद नेता रविंद्र नरवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण भास्कर एडवोकेट, उत्तर प्रदेश प्रमुख महासचिव उदय भान सिंह जाटव, जिला अध्यक्ष थान सिंह पहलवान, महानगर अध्यक्ष अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन श्याम पाठक, वरिष्ठ किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी ब्रजवीर सिंह सूबेदार, महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर, सुनील चौधरी जनसेवक, शिवा बघेल, नरोत्तम पाराशर, उमेश चौधरी, राहुल, राजू चौधरी, असलम कुरैशी, धीरज पाठक, मानिकचंद शर्मा आदि मौजूद थे।
- Legend News

Recent Comments