मथुरा। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारि‍यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मथुरा महानगर के विकास बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी अमर रहे भारत माता की जय देश के अमर शहीद अमर रहे के नारे लगाते हुए विकास बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचे। 

भारतीय किसान क्रांति यूनियन के उत्तर प्रदेश के प्रभारी पंडित मानिक शर्मा भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत बड़ा योगदान था जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था वे सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को आजादी दिलाने वाले महान नेता थे।

इस मौके पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष भगवान दास तोमर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल जिला प्रभारी मुजाहिद कुरैशी वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत मथुरा शहर अध्यक्ष तनवीर कुरेशी महानगर संयोजक असलम कुरैशी गौरव कश्यप रामकृष्ण चतुर्वेदी विकास निषाद पुरुषोत्तम तोमर विष्णु तोमर आदि मौजूद थे। 

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).