पंजाब में 'इंसाफ रैली' के साथ कांग्रेस के राजनीतिक अभियान की शुरुआत हुई है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राज्य में पार्टी के जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उनके साथ लोकसभा में था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हमारे साथ बैठते थे और हमारे बीच ही बैठकर चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11:00 बजे तक ही उनकी सांसों से शराब की महक आने लगती थी।
भगवंत मान लोकसभा में नशे में रहते मौजूद
संगरूर में 'इंसाफ रैली' को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "…मैं उनके साथ लोकसभा में था। वे (पंजाब के मुख्यमंत्री) हमारे साथ बैठते थे और हमारे बीच ही बैठकर चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11:00 बजे तक ही उनकी सांसों से शराब की महक आने लगती थी। मैं यह नहीं कह रहा कि भगवंत मान को शराब नहीं पीनी चाहिए, यह उनका निजी मामला है। 
अगर वे शराब पीना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से उनका अपना फैसला है। लेकिन अगर आप सच में नशे की समस्या से लड़ना चाहते हैं तो आपका मुख्यमंत्री हर शाम नशे की हालत में नहीं हो सकता। आपको एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो पंजाब के लिए लड़े, जो सच में नशे से होने वाले दर्द को महसूस करे, और जो पंजाब के दर्द को अपने दिल में संजोकर रखे।" 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).